वेनिस. हॉलीवुड अभिनेता जॉर्ज क्लूनी फाइनली शादी के बंधन में बंध गए हैं। शनिवार को उन्होंने अपनी मंगेतर लंदन बेस्ड ब्रिटिश-लेबनीज लॉयर अमल अलामुद्दीन(36) से शादी कर ली है। गौरतलब है कि 53 वर्षीय जॉर्ज क्लूनी अब तक हॉलीवुड के सबसे फेमस बैचलर्स में गिने जाते थे।
इटली में हुई शादी :
सूत्रों के अनुसार, जॉर्ज और अमल की शादी एक
खूबसूरत समारोह के तहत इटली के शहर वेनिस में हुई। उनकी शादी जॉर्ज के करीबी मित्र और रोम के पूर्व मेयर वाल्टर वेल्ट्रोनी ने कराई। जॉर्ज की यह दूसरी शादी है। गौरतलब है कि उनकी पहली शादी 1989 में अमेरिकी टीवी एक्ट्रेस तालिया बल्सम (Talia Balsam) से हुई थी। करीब चार साल बाद उनका तलाक हो गया था।
कौन है जॉर्ज क्लूनी :
जॉर्ज क्लूनी एक अमेरिकी अभिनेता हैं, जिन्हें तीन बार हॉलीवुड के फेमस गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। इसके अलावा उन्हें दो बार एकैडमी अवॉर्ड भी मिल चुका है। उन्होंने 'वन फाइन डे' (1996), 'थ्री किंग्स' (1999), 'ओसियंस इलेवन' (2001), 'फैंटास्टिक मिस्टर परफेक्ट' (2009) और 'ग्रेविटी' (2013) जैसी कई हॉलीवुड फिल्मों में काम किया है।
आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं जॉर्ज क्लूनी और अमल अलामुद्दीन की शादी की कुछ तस्वीरें...