पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

56th Grammy Awards: रेड कार्पेट पर सेलेब्स ने लगाए चार चांद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लॉस एंजेलस. अमेरिका के संगीत जगत के प्रतिष्ठित ग्रैमी अवार्ड में हिपहापर मैकलेमोर और लुइस के अलावा फ्रांसीसी डीजे डाफ्ट पंक ने चार-चार कैटेगरी में अवार्ड हासिल कर धूम मचायी। इस बार 56वें ग्रैमी अवार्ड में हिपहापर मैकलेमोर और लुइस ने सर्वश्रेष्ठ उभरते हुए कलाकार, सर्वश्रेष्ठ रैप एलबम, सर्वश्रेष्ठ गीत और सर्वश्रेष्ठ परफॉरमेंस के चार वर्गो के पुरस्कारों पर कब्जा किया।
इन्हीं के साथ डाफ्ट पंक भी ताल ठोकते नजर आये और उन्होंने 'गेट लकी' के लिए 'रिकार्ड आफ द ईयर' पुरस्कार हासिल करने के साथ साथ तीन और वर्गो में पुरस्कारों पर कब्जा किया।पंक ने भी चार ग्रैमी अवार्ड हासिल किये।
इनके अलावा जस्टिन टिम्बरलेक ने ग्रैमी अवार्ड के तीन वर्गो सर्वश्रेष्ठ म्यूजिक वीडियो,सर्वश्रेष्ठ आर एंड बी सांग और सर्वश्रेष्ठ डांस के पुरस्कार अपने नाम किये। न्यूजीलैंड की किशोर गायिका लोरदे ने 'सांग आफ द ईयर'के खिताब पर कब्जा किया साथ ही 'बेस्ट पाप सोलो परफारमेंस' खिताब भी अपनी झोली में डाला।
संगीत जगत के ऐसे जाने-माने अवार्ड मे धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले मैकलेमोर ने कहा, 'हमने इसको स्वतंत्न स्तर पर बनाया और लोगों ने जितनी बडी संख्या में हमारे इस प्रयास को सराहा उसके लिए मैं सभी का धन्यवाद देता हूं'।
आपको बता दें कि ग्रैमी अवॉर्ड्स की शुरुआत 1959 में की गई थी और तब से इनका आयोजन हर साल किया जाता है जिसमें म्यूजिक जगत की कई बड़ी हस्तियां शिरकत करती हैं। इस साल भी ऐसा ही हुआ।

अवॉर्ड्स में चार चांद लगाने के लिए कई सेलेब्स यहां पहुंचे और रेड कार्पेट पर चहलकदमी कर सबका दिल जीत लिया। आइए नजर डालते हैं कुछ ऐसे ही सेलेब्स पर जिन्होंने रेड कार्पेट की शोभा बढ़ा दी

पढ़िए ग्रैमी अवॉर्ड्स जीतने वालों की पूरी लिस्ट:

Album of the Year: Daft Punk, “Random Access Memories”

Record of the Year: “Get Lucky,” Daft Punk feat. Pharrell Williams

Song of the Year: “Royals,” Lorde

Best Country Album: “Same Trailer, Different Park,” Kacey Musgraves

Best Pop Vocal Album: “Unorthodox Jukebox,” Bruno Mars

Best Rap/Sung Collaboration: “Holy Grail,” Jay Z and Justin Timberlake

Best Pop Solo Performance: Lorde

Best Rock Song: “Cut Me Some Slack,” Dave Grohl, Paul McCartney, Krist Novoselic, Pat Smear

Best Pop Duo/Group Performance: “Get Lucky,” Daft Punk

Best New Artist: Macklemore & Ryan Lewis