पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Hilary Duff Feels More Confident After Motherhood

मां बनने के बाद हिलेरी में आया नया आत्मविश्वास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गायिका और अभिनेत्री हिलेरी डफ का कहना है कि मां बनने के बाद उनके अंदर एक नया आत्मविश्वास आया है। वेबसाइट 'पीपुल डॉट कॉम' के मुताबिक, 26 वर्षीया हिलेरी के ढाई साल के बेटे का नाम लुका क्रूज है।
उन्होंने कहा, "मां बनने के बाद जो सबसे अच्छी बात हुई, वह यह है कि मुझमें जीवन के प्रति एक नया आत्मविश्वास आया है।"

हिलेरी ने बताया, "शुरुआत में मैं अपनी काया को लेकर थोड़ी असहज थी क्योंकि काफी कुछ बदल गया था।"

उन्होंने बताया कि वजन घटाने में उन्हें थोड़ा वक्त लगा, लेकिन अब मजबूत हूं।

उन्होंने कहा, "मैं खुद को बेहद ताकतवर महसूस करती हूं। पहले जैसी काया पाने में मुझे थोड़ा समय लगा, लेकिन मुझे अपनी काया पर गर्व है।"