हैरी पॉटर फेम राइटर जेके रोलिंग ने क्रिसमस पर अपने पाठकों को खास तोहफा देने की तैयारी की है। यह गिफ्ट पाठकों की दिलचस्पी से ही जुड़ा है।
दरअसल, रोलिंग अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पॉटरमोर पर 12 से 23 दिसंबर तक हर दिन एक स्टोरी पोस्ट करेंगी। यह स्टोरी रोज शाम साढ़े छह बजे पोस्ट होगी।
यह जानकारी रोलिंग ने अपनी एक ट्वीट के जरिए दी है। उन्होंने बताया कि यह स्टोरीज पॉटर और उसके दुश्मन ड्रेको मेलफॉय पर आधारित होंगी। उन्होंने कुछ अन्य स्टोरीज भी तैयार की हैं।