अमेरिकन सिंगर जस्टिन बीबर जब से गांजा वाले मामले में फंसे हैं, तब से हर तरफ उनकी आलोचना हो रही है। कनाडा में जस्टिन बीबर के गाने रेडियो पर बैन कर दिए गए हैं। ओटावा के हॉट 89.9 रेडियो स्टेशन ने अपने श्रोताओं को रेडियो पर ही जानकारी दी कि वो जस्टिन के गाने अपने रेडियो स्टेशन पर नहीं सुनाएंगे।
गौरतलब है कि जस्टिन बीबर के घर से दो कुकी जार भरके गांजा बरामद हुआ था। पुलिस ने जस्टिन के घर से उनके साथ उनके एक दोस्त को भी गिरफ्तार कर लिया था। जहां तक रेडियो स्टेशन की बात है तो उनका कहना है कि जब तक बीबर ये साबित नहीं कर देते कि वो गांजा नहीं लेते हैं, उनके गाने बैन ही रहेंगे।
गाने 'बेबी' से हिट हुए जस्टिन को 2500 डॉलर का जुर्माना चुकाने पर छोड़ दिया गया था। पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक जिस समय जस्टिन को गिरफ्तार किया गया था, वो नशे में थे और उन्होंने पुलिस को गालियां भी बकी थीं।