पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

'मैं पहले पागलों की तरह व्यवहार करती थी'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हॉलीवुड अभिनेत्री कीरा नाइटली कहती हैं कि पहले वह पागलों जैसा व्यवहार करती थीं, लेकिन 25 साल की होने के बाद से वह काफी शांत हो गई हैं।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार 29 वर्षीया कीरा खुद को और अपनी आलोचनाओं को खासकर रंग-रूप को लेकर बेहद सनकी थीं।
कीरा ने कहा, “क्या मुझे मेरी शक्ल सूरत की वजह से भूमिकाएं नहीं मिलीं, हां मुझे शक्ल सूरत की वजह से ही भूमिकाएं मिलीं, यह बिल्कुल सही है। इस बारे में आप क्या कर सकते हैं। मैं जैसी दिखती हूं, वैसी ही दिखती हूं। मैं अपने चेहरे में कांटछांट नहीं करना चाहती।”
उन्होंने आगे कहा, “25 साल की होने से पहले तक मैं हर बात पर गंभीर हो जाती थी और पागलों की तरह व्यवहार करती थी। लेकिन यह काफी मुश्किल था, इसलिए फिर मैंने अपने कदम पीछे खींच लिया और सामान्य हो गई।”