अंतर्राष्ट्रीय रिएलिटी टीवी स्टार कोल कर्दाशियां ने हाल में खुद का वजन बढ़ जाने का दोष अपनी बहन कोर्टनी कर्दाशियां के माथे मढ़ा है।
वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ के अनुसार, कोल अतिरिक्त वजन कम करने के लिए नियमित व्यायाम अभ्यास कर रही हैं और उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अपनी बड़ी बहन को सांत्वना देने के लिए उन्होंने वजन बढ़ा लिया था।
इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी पोस्ट करते हुए कोल ने लिखा, “सोमवार से गुन्नार फिटनेस जाना शुरू। मैं अपना वजन कम करने के लिए अटल हूं।”
बताते चलें कि कोल की बड़ी बहन कोर्टनी पिछले दिनों गर्भवती थीं और उनका वजन बढ़ गया था। कोल ने आगे लिखा, “कोई भी अच्छी चीज आसानी से नहीं मिलती, तो फिर मैं कोर्टनी को क्यों दोष दूं!”