(फाइल फोटो : किम कार्दशियन)
मुंबई. प्रेग्नेंसी के बाद अपने बढ़े वजन के लिए किम कार्दशियन ने भगवान को दोषी बताया है। हाल ही में एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा है, "मुझे ऐसा लगता है कि भगवान जानबूझकर मेरे साथ ऐसा कर रहे हैं। उन्हें मुझे सेक्सी होने की सजा दी है। वे कहते होंगे कि किम, तुम बहुत सेक्सी हो, अब देखो मैं तुम्हारे साथ क्या करता हूं।"
गौरतलब है कि 34 वर्षीय किम ने जून 2013 में बेटी को जन्म दिया था और प्रेग्नेंसी के दौरान उनका वजन बढ़ गया था। किम ने एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में यह भी कहा है, "प्रेग्नेंसी के बाद मेरी बॉडी का क्या हुआ था, यह मैं ही जानती हूं। मैंने तो कसम खा ली है कि अब मैं दोबारा मां नहीं बनूंगी।"