पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Leonardo Dicaprio Broke Up With His Girlfriend

अपनी गर्लफ्रेंड टोनी गार्न से अलग हुए लियोनार्डो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टाइटेनिक फेम स्टार लियोनार्डो डिकेप्रियो अपने ऑन-ऑफ मैरिटल रिलेशनशिप के लिए जाने जाते हैं।
हाल ही में वे जर्मन मॉडल टोनी गार्न से अलग हुए हैं। वे डिकेप्रियो की सातवीं गर्ल फ्रेंड हैं, जिनसे उनका अलगाव हुआ है।
लियोनार्डो डिकेप्रियो ने अपने से 18 साल उम्र में छोटी अपनी गर्लफ्रेंड टोनी गार्न से अलग होने की पुष्टि की है। दोनों का रिश्ता डेढ़ साल तक चला।
बताया जाता है कि गार्न डिकेप्रियो की उस घटना से नाराज थीं, जिसमें वे गार्न के बगैर मिआमी के एक नाइट क्लब में 20 महिलाओं के साथ वीकेंड पार्टी करते नजर आए थे। इस दौरान वे क्लब से एक महिला के साथ बाहर निकलते देखे गए थे।
उनके साथ उनके कुछ पुरुष सहायक और कुछ करीबी भी मौजूद थे। गौरतलब है कि डिकेप्रियो अपनी महिला दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए मशहूर हैं।
इसी साल जून में उन्होंने पचास महिलाओं के साथ अपनी याट पर एक पार्टी की थी। बताया जा रहा है कि लियोनार्डो और उनकी गर्लफ्रेंड के बीच कड़वाहट यहीं से शुरू हुई थी।