पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Singer actress Ariana Grande Sleeps In "minimal" Clothes

दादी देती है सलाह, इसलिए कम से कम कपड़ों में सोती है यह एक्ट्रेस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो : एरियाना ग्रांडे।)
लॉस एंजिलिस. हॉलीवुड सिंगर और एक्ट्रेस एरियाना ग्रांडे ने हाल ही में खुलासा किया है कि वे सोते समय कम से कम कपड़े पहनती हैं। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया है कि ऐसा करने के लिए उनकी दादी ने उन्हें प्रेरित किया है। एरियाना ने यह खुलासा एक लीडिंग न्यूज वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में किया है।
इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा, "मेरी दादी मुझे न्यूड होकर सोने के की सलाह देती हैं, इसलिए मैं बहुत ही कम कपड़ो में सोती हूं।" एरियाना ने यह भी बताया कि कभी-कभी वे अपने कुत्तों को भी पास सुला लेती हैं, क्योंकि वे उनसे बेहद प्यार करती हैं।
एरियाना के अनुसार, उनके चार कुत्ते हैं, जिनका नाम ओफेलिया, कोको, टूलूस और फॉक्स है। वे कहती हैं, "मैं जानवरों को इंसानों से ज्यादा प्यार करती हूं।" इस बातचीत के दौरान उन्होंने अपने शाकाहारी होने की बात भी कही।
बता दें कि एरियाना का इसी साल दूसरा स्टूडियो एल्बम 'माय एवरीथिंग' रिलीज हुआ है, जिसे अमेरिका में खूब पसंद किया गया। इसके पहले उनका डेब्यू एल्बम 'योर्स ट्रूली' भी ऑडियंस को खूब पसंद आया था। एरियाना ने 'द बैटरीज डाउन' (2009), और 'विक्टोरियस' (2010-13) जैसे कई अमेरिकी टीवी सीरियल्स में बतौर एक्ट्रेस काम किया है।
आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं एरियाना की कुछ तस्वीरें...