पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Susan Boyle Applied For A Job In A Betting Shop

गाने गा कर इस सिंगर ने कमाए करोड़ों, सट्टेबाजी की दुकान पर मांग रही नौकरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अपनी आवाज के जरिए करोड़ों की दौलत कमाने वाली सुसैन बॉयल ने हाल ही में एक ऐसा काम किया है कि वो सुर्खियों में आ गई हैं। बीते दिनों उन्होंने अपने घर के पास स्थित सट्टेबाजी की एक दुकान पर कम से कम मेहनताने वाली जॉब के लिए आवेदन दिया है।
2009 में 'ब्रिटेन्स गॉट टैलेन्ट' में आने के बाद से मशहूर हुईं बॉयल के बारे में इस खबर का खुलासा खुद दुकान के मैनेजर ने किया है। दुकान के मैनेजर डेविड कोर ने बताया, 'सुजैन बॉयल हमारी दुकान में आईं और दुकान की खिड़की पर जॉब के लिए जो पोस्टर लगा था, उसके बारे में पूछताछ करने लगीं।'
उस समय दुकान में ही मौजूद एक ग्राहक ने बताया, 'उन्होंने मैनेजर के सामने ये भी एक्सप्लेन किया कि वो उस दुकान में काम करने को लेकर कितनी ज्यादा इच्छुक हैं, जबकि उनके आस-पास रहने वाला हर शख्स ये जानता है कि वो कौन हैं।'
बॉयल द्वारा जॉब के बारे में पूछे जाने पर पहले तो मैनेजर जोर से हंस पड़े, लेकिन जल्दी ही उन्हें पता चला कि बॉयल इस बारे में गंभीर थीं। ऐसे में मैनेजर उन्हें ऐसे ही जाने नहीं दे सकता था और उसने बॉयल को उस जॉब के बारे में पूरी जानकारी दी।
जॉब की कंडीशन ये थी कि जॉब करने वाले को कस्टमर सर्विस असिस्टेंट के तौर पर एक सप्ताह में 16 घंटे काम करना पड़ेगा और उसे एक घंटे के 6.31 पॉउंड का भुगतान किया जाएगा। ट्रेनिंग पूरी हो जाने पर मेहनताना 6.45 पाउंड कर दिया जाएगा।
गौरतलब है कि ब्रिटेन्स गॉट टैलेंट में फेमस होने से पहले भी इस 52 वर्षीया गायिका ने एक दुकान में जॉब के लिए अप्लाई किया था। ये 2009 की बात है।