एंटरटेनमेंट डेस्क: फिल्ममेकर जॉन फैवरियू की अपकमिंग 3डी एनिमेटेड फिल्म 'द जंगल बुक' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में मोगली के किरदार में भारतीय मूल के अमेरिकी 12 वर्षीय नील सेठी है। 2.27 मिनट के इस ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे मोगली अलग-अलग प्रजातियों के जानवरों के बीच अपना जीवन बिताता है। बेन किंग्सले ने दी आवाज...
'द जंगल बुक' में बेन किंग्सले, इदरिस ऐल्ब, स्कारलेट जोहानसन, लुपिटा न्यॉन्ग, क्रिस्टोफर वाकेन, ग्लैनकार्लो इस्पोसिटी जैसे कई हॉलीवुड स्टार्स ने अपनी आवाज दी है। गौरतलब है कि यह फिल्म 1967 की 'द जंगल बुक' के नाम से ही बनी फिल्म का रीमेक है, जो 22 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
आगे की स्लाइड्स में फोटोज के जरिए देखें 'द जंगल बुक' के ट्रेलर की झलक...