आपने एक से बढ़कर एक लक्जीरियस अपार्टमेंट, बंगलॉ और डुप्लेक्स देखे होंगे, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे शानदार बाथरूम्स दिखाएंगे जिन्हें देखकर शायद आप को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा। ये बाथरूम्स नफासत के मामले में किसी शानदार बेडरूम से कमतर नहीं हैं। दुनियाभर के इन बाथरूम्स की तस्वीरों को देखकर यह यकीन ही नहीं होता कि ये महज ऐसे बाथरूम्स हैं जिन्हें नहाने-धोने के लिए बनाया गया है।
इन इनोवेटिव बाथरूम्स की खासियत इनकी अलग और शानदार डिजाइंस हैं। तस्वीरों में आप देखेंगे कि कहीं बहुत ही आकर्षक बाथटब बनाए गए हैं, जबकि साइकिल के ऊपर शानदार डिजाइन में एडजस्ट सिंक बाथरूम आर्किटेक्च के साथ बिलकुल नए प्रयोग जैसा दिखाई देता है। शानदार अक्वेरियम में वाश बेसिन फिक्स्ड किया गया है और कहीं पारदर्शी पैटर्न्ड सिंक आंखों को सुहाते हैं।
ये साफ़-सुथरे और आकर्षक बाथरूम्स के आर्किटेक्च किसी का भी मन मोह लेंगे। आप तस्वीरें देखकर भले ताज्जुब करें, लेकिन आगे की फोटोज में एक ऐसे बाथरूम को भी देखेंगे जिसके फ्लोर पर हरी-भरी घासों का लान सैट किया गया है।
ऐसी ही तस्वीरों को देखने के लिए आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करें...