(लाइट से सजी मैटरहोर्न पहाड़ी)
स्विट्जरलैंड और इटली के बॉर्डर के बीच एल्पस पर्वत श्रंखला की मैटरहोर्न पहाड़ी पर पहली चढ़ाई की 150वीं वर्षगांठ के लिए अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। स्विस गांव जेरमेट के माउंटेन गाइड्स ने इसके लिए पहाड़ी को चमकते पहाड़ में तब्दील किया है। 4478 मीटर ऊंची यह पहाड़ी स्विट्जरलैंड का मशहूर ऐतिहासिक स्थल है।
बता दें कि 14 जुलाई 1865 को ब्रिटिश पर्वतारोही एडवर्ड विंपर इस पहाड़ी की चढ़ाई करने वाले पहले व्यक्ति बने थे। हालांकि, इस दौरान उनके चार साथियों की मौत हो गई थी। यह यूरोप की खतरनाक पहाड़ियों में से एक है और एक अनुमान के मुताबिक अब तक इसकी चढ़ाई के दौरान 500 पर्वतारोहियों की मौत हो चुकी है।
आगे की स्लाइड्स में देखें इस पर्वत पर पहली बार चढ़ाई की ऐतिहासिक तस्वीरें...