पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 46 year Old Penny Have 600lbs Weight, Send To A Hospital For Surgery

पौने तीन क्विंटल वजनी महिला की जिंदगी बचाने की जद्दोजहद

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मोटापा कितनी बड़ी समस्या हो सकती है, इसकी जीती जागती मिसाल है अमेरिका की 46 वर्षीय पेन्नी। मैरी लैंड में रहने वाली और एक बच्चे की मां पेन्नी पिछले चार साल से बिस्तर पर ही अपनी जिंदगी बिता रही थीं। पेन्नी का जीवन बचाने के लिए बायपास गैस्ट्रिक सर्जरी के लिए उसे टेक्सास के एक अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।

पेन्नी का वजन 600 पाउंड (272.15 किग्रा) है। उसका पति एडगर मंगलवार की रात मेडिकल टीम की मदद से पेन्नी को बिस्तर से एक वैन पर उसे पहुंचाया। वैन वैन पर पहुंचने के बाद उसने अपने बेटे को गुडबाय कहा। यह वैन उसे ह्यूस्टन से टेक्सास ले जाएगी। पेन्नी को उम्मीद है कि डॉक्टर उसकी जिंदगी बचा लेंगे। एक वेबसाइट टीएलसी ने उसकी तस्वीरें जारी की हैं।

आगे जानिए कैसे बढ़ा पेन्नी का वजन और देखिए उसकी कठिन जिंदगी की तस्वीरें...