(फोटो- गोलबिन शार्क)
दुनिया में कई ऐसे अजीबोगरीब जीव-जंतु हैं, जिनके बारे में हममें से ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं और ना ही इनके बारे में सुना होगा। लेकिन आपको बता दें कि ये बेहद खतरनाक होते हैं और पलक झपकते ही किसी की भी जान ले सकते हैं। इनमें से कई जीवों के शरीर कांटेदार हैं तो कोई सिर्फ पानी में ही रहकर शिकार करता है। इनके शिकार करने का तरीका भी अजीब होता है। आज हम आपको इस पैकेज में दुनिया के 5 वियर्ड जानवरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में आप शायद नहीं जानते होंगे।
ये है गोलबिन शार्क। इसकी तस्वीर को ही देख लीजिए कितनी भयानक दिखाई दे रही है। इस दुर्लभ शार्क को जीवित जीवाश्म भी कहते हैं। यह मिटसुकूरिनिडे प्रजाति के परिवार से है जो तकरीबन 125 मिलियन साल पुराना है। दुनिया के कई देशों में पाई जाने वाली यह शार्क समुद्र में 100 मीटर (330 फुट) से अधिक गहराई में रहती है। इसे एलियन शार्क के नाम से भी जाना जाता है। इसके जबड़े अन्य शार्क मछलियों की तुलना में ज्यादा नुकीले होते हैं, जो किसी को भी पलभर में अपना शिकार बना लेती हैं। हालांकि, अब इस प्रजाति की मछलियां बहुत ही कम बची हैं।
आगे की स्लाइड में जानें ऐसे 4 अन्य खतरनाक जानवरों के बारे में...