पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • A Crazy Women Visit Every Pub In Britain Called The Red Lion

इस महिला के अजीबोगरीब शौक को मिला बेहतरीन रिस्पॉंस, पढ़ें पूरी दास्तां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(कैथी प्राइस की एक तस्वीर)
शौक किस चीज का हो, क्या करने का हो। इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। हर व्यक्ति के अपने शौक होते हैं और वह उन्हें पूरा करने की कोशिशों में लगा रहता है। ऐसी ही हैं ब्रिटेन में लंकाशायर की रहने वालीं 55 वर्षीय कैथी प्राइस। वे साल 2011 में वीकेंड मनाने लेक डिस्ट्रिक्ट गई थीं। वहां उन्हें जानकारी मिली थी कि देश में रेड लॉयन नाम के रेस्त्रां सबसे आम हैं। उसके बाद उन्होंने तय किया कि वे इस नाम के प्रत्येक रेस्त्रां में जाकर देखेंगी कि उनमें समानता कितनी है और क्या अंतर है।
9 अप्रैल 2011 से उन्होंने यह अभियान शुरू किया और गत सप्ताह के वीकेंड में उन्होंने बेडफोर्डशायर स्थित रेड लॉयन नाम के 500वें रेस्त्रां में शिरकत की खुशी मनाई। वे कहती हैं- मैंने ग्रैंड नेशनल डे के अवसर पर अभियान शुरू किया था। अगले साल इसी दिन में इसे पूरा कर दूंगी। तब तक चार साल पूरे हो चुके होंगे। उस दिन यह जाहिर करना रोचक होगा कि समान नाम के अलग-अलग रेस्त्रां में मुझे कैसा लगा।
पेशे से पर्सनल ट्रेनर कैथी कहती हैं- उन्हें कभी यह ख्याल नहीं आया कि वे अभियान बीच में ही रोक दें। इसे पूरा करने के लिए वे एक दिन में कई रेस्त्रां में गईं। ऑक्सफोर्डशायर में एक दिन में उन्होंने 11 रेस्त्रां में शिरकत की। इसी तरह अगस्त में एक बार बैंक हॉलीडे के समय चार दिन में 16 रेड लॉयन रेस्त्रां में गईं। इस पूरे समय उन्हें काफी अच्छा लगा और लोगों की प्रतिक्रिया भी उत्साहवर्धक रहीं।
आगे की स्लाइड्स में देखें कैथी की कुछ और तस्वीरें...
सोर्स- twitter.com