पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • A Photo Of The Most Elite Pilots On Earth, American Air Force Pilot

अंतरिक्ष यात्रियों जैसे थे अमेरिकी फाइटर विमान के पायलटों के ड्रेस, देखें Pics

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(अमेरिकी वायुसेना के पायलट)
अमेरिकी वायुसेना को 1966 में बना लॉकहीड मार्टिन का एसआर-71 ब्लैकबर्ड विमान मिला था। यह उस दौर का सबसे अत्याधुनिक और तेज गति से उड़ान भरने वाला विमान था। यह तेजी से इतना ऊपर जाता था कि कई बार पायलटों की जान पर बन आती थी।
यह विमान 80 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ने में सक्षम था। तेज रफ्तार के साथ आसमान की ओर बढ़ने पर पायलटों को परेशानी होती थी। उन्हें बचाने के लिए डेविड क्लार्क कंपनी ने एस्ट्रोनॉट जैसे ऐसे सूट बनाए, जो चार लेयर होने के साथ ही पूर्ण रूप से सुरक्षित और प्रेशर सहने में सक्षम थे। इसके चलते उन्हें 'फुल प्रेशर सूट' नाम दिया गया। यह फोटो 1980 के दौर में सूट के विज्ञापन के दौरान एरिक स्कूल्जिन्गर ने क्लिक किया था। इसका उद्देश्य यह बताना था कि एसआर-71 के पायलटों को अब कोई परेशानी नहीं होगी। यह सूट ऊपर से नीचे तक बंद था। ऑक्सीजन लेने के लिए इसमें अलग से एक टैंक था। उसे अटैच करके चलना होता था।
बाएले एयरफोर्स स्टेशन के कर्मचारियों ने एसआर-17 के पायलटों से वादा किया था कि वे यह सूट पहनकर विमान उड़ाएंगे, तो उनकी वापसी तय रहेगी। एक कर्मचारी ने यह तक कहा था कि आप आश्वस्त रहेंगे कि आप लौटेंगे जरूर, या तो विमान साथ या विमान के बिना।
कई क्षमताओं से लैस एसआर-71
34साल में लॉकहीड मार्टिन कंपनी ने मात्र 32 एसआर-71 विमान बनाए। उनमें से 12 दुर्घटनाग्रस्त हुए। इसमें जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल की पहचान करने और उसका लक्ष्य भटकाने की क्षमता थी। इसमें दो कॉकपिट थी, जिसमें दूसरी का उपयोग इंसट्रक्टर करता था। विमान की लैंडिंग कराना सामान्य पायलट के बस की बात नहीं थी 1999 में इस विमान को बेड़े से बाहर कर दिया गया क्योंकि तब इससे ज्यादा आधुनिक विमान अमेरिकी वायुसेना को मिल गए थे।
आगे की स्लाइड्स में देखें कुछ और तस्वीरें...
सोर्स- imgur.com