पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ये है रहस्यमयी झील, जिसका पानी पीकर कोई नहीं बचता है जिंदा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(अफ्रीका की फुंदूजी झील)
दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं, जिनका रहस्य आज तक अनसुलझा है। चाहे वह बरमूडा ट्राइएंगल हो या फिर अमेरिका के कोलोरोडो राज्य में स्थित सान लुइस वैली। इसी प्रकार की एक रहस्यमय झील साउथ अफ्रीका के लिंपोपो प्रांत में स्थित है, जिसका नाम फुन्दूजी झील है। हाल ही में इस झील के पास पर्यटकों को जाने से बैन कर दिया गया है। इस झील की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसका पानी जिसने भी पीने की कोशिश की वह जीवित नहीं रह सका, जबकि इस झील का पानी स्वच्छ है।
ऐसे में इस झील के रहस्य को सुलझाने के लिए समय-समय पर कई प्रयास हुए, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। शुरुआत में इसे संयोग मात्र कहकर टाल दिया जाता था, लेकिन हर बार इस तरह की बातें सामने आने लगी, ऐसे में जांचकर्ता भी सतर्क हो गए और झील से किसी भी तरह की छेड़खानी करने से कतराने लगे।
इस झील की सच्चाई जानने की आखिरी कोशिश 1946 में एंडी लेविन ने की थी। वह झील तक पहुंचा और पानी के साथ वहां के पौधों को लेकर चल दिया, लेकिन वह रास्ता भटक गया। ऐसा कई बार हुआ, ऐसे में उसने पानी और पौधों को फेंक दिया, तब जाकर उसे सही रास्ता दिखाई दिया। लेकिन, 1 सप्ताह बाद ही उसकी मौत हो गई।
इस झील के बारे में एक किवदंती भी प्रचलित है, जिसके अनुसार इस झील की रक्षा पहाड़ों पर रहने वाला एक अजगर करता है। इस कारण से वहां रहने वाले वेंदा आदिवासी हर साल नृत्य का आयोजन करते हैं। उनके अनुसार, झील का भराव और इसका रंग उन्हें अपने पूर्वजों के गुस्से और आने वाली बरसात के बारे में बताता है। हालांकि, इस झील की सच्चाई क्या है, यह आज भी रहस्य है।
आगे की स्लाइड्स में देखें इस रहस्यमयी झील की कुछ और तस्वीरें...