पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

50 साल की मेहनत, कबाड़ में जुटाई 75 करोड़ की कारें, अब होगी नीलामी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो- विंटेज कारों जखीरा)
आपको यह जानकार आश्चर्य होगा कि फ्रांस के एक बिजनेसमैन का सालों पुराना विंटेज कारों का एक जखीरा मिला है। इस जखीरे में उनकी 60 विंटेज कारें मिली, जो उन्होंने पिछले 50 साल में इकट्ठी की थी। सभी कारें उनके फार्म हाउस में खड़ी हैं, जो अब कंडम हो चुकी है। इन कारों की अनुमानित कीमत लगभग 75 करोड़ रुपए है।
बता दें कि फ्रांस के बिजनेसमैन रोजर बैलोन के पोते ने बताया कि पश्चिमी फ्रांस में उनका फैमिली फार्म हाउस है। जहां इन विंटेज कारों का जखीरा मिला है। ऐसा अनुमान लगाया गया है कि ये कारें 1930 से 1950 के बीच की हैं। वर्तमान में ये कारें कबाड़ बन चुकी है। इसमें एक कार मिस्र के राजा फारूक के कलेक्शन की टैलबोट-लागो है। वहीं एक फरारी है, जिसका उपयोग कभी फिल्मों की शूटिंग में किया जाता था। इसके अलावा इसमें रियर मासेराटी कार भी शामिल है। रोजर के परिवारवालों द्वारा अब इन कारों की नीलामी पेरिस में 6 फरवरी 2015 को की जाएगी।
आगे की स्लाइड में देखें कुछ और तस्वीरें...