(जोडिएक हेड्स देखती एक युवती)
लंदन में चाइनीज आर्टिस्ट आई वीवी के गोल्ड प्लेटिड आर्ट वर्क 'सर्कल ऑफ एनिमल्स /जोडिएक हेड्स' को देखती युवती। इस आर्ट वर्क को गुरुवार को नीलाम किया जाएगा और इसके 20 से 30 लाख पाउंड यानी 18 करोड़ 96 लाख रुपए से 28 करोड़ 44 लाख रुपए में बिकने की उम्मीद है। आईवीवी ने यह आर्ट वर्क बीजिंग के ओल्ड समर पैलेस के फाउंटेन पर लगे जोडिएक साइन्स हैड्स (राशि चक्र के 12 चिन्हों) से प्रेरित होकर बनाया। समर पैलेस में लगे इन जोडिएक साइन्स को ब्रिटिश और फ्रेंच सैनिकों ने 1860 में तोड़ दिया था। आईवीवी ने मेष. वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह,कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर और कुंभ समेत सभी राशियों के चिन्हों के स्कल्पचर बनाए हैं।
इसी एग्जीबिशन में भारतीय मूल के आर्टिस्ट अनीश कपूर के आर्ट वर्क अनटाइटल्ड को भी रखा गया है। इसके एग्जीबिशन में साढ़े चार लाख से साढ़े 6 पाउंड यानी 4 करोड़ 27 लाख रुपए से 6 करोड़ 17 लाख रुपए में बिकने की उम्मीद है। अनीश ने इसे स्टील से बनाया है। शीशे जैसे दिखने वाले इस स्कल्पचर में जैसे ही कोई अपना चेहरा देखता है तो उसे भूल-भुलैया ही दिखती है।
आगे की स्लाइड्स में देखें अनीश कपूर के आर्ट वर्क अनटाइटल्ड के फोटोज...