पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंडोनेशिया में खतरनाक माना जाने वाला बंगाल टाइगर एक व्यक्ति का बेस्ट फ्रेंड बन गया है। खतरनाक टाइगर इंसान से मिलने वाले दोस्ताना व्यवहार के चलते अब उसका सबसे अच्छा दोस्त बन गया है।
33 वर्षीय अब्दुल्ला शोले और मुलान जैमिलाह नाम के बंगाल टाइगर के बीच अनोखी मित्रता देखने को मिल रही है। 178 किलो का टाइगर अब्दुल्ला के साथ खेलता-कूदता है। टाइगर अब्दुल्ला शोले से दुलार करता हुआ भी खूब दिखता है। हालांकि सुरक्षा कारणों से आमतौर पर इस टाइगर को सलाखों के अंदर रखा जाता है, लेकिन वह अब्दुल्ला के साथ बाहर भी खेलता-कूदता है।
इंडोनेशिया के पूर्वी जावा प्रांत के मलंग में स्थित एक स्कूल में यह टाइगर है। इस इस्लामिक स्कूल को यह टाइगर तब गिफ्ट के रूप में मिला था, जब यह तीन माह का शावक था। यह तीन तीन लंबा और एक मीटर लंबा बंगाल टाइगर हर दिन 6 किलो चिक या बकरी का मांस दिन में दो बार खाता है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.