(उत्तरी सऊदी अरब में खेतों का एरियल व्यू)
उत्तरी सऊदी अरब में खेतों के विशेष आकार का यह फोटो वाशिंगटन के फ्रीलांस फोटो पत्रकार ब्रेंडन स्मियालोवस्की ने क्लिक किया है। हाल ही में यह फोटो तब लिया गया, जब वे अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी सऊदी अरब की यात्रा को कवर करने सऊदी अरब पहुंच रहे थे।
ब्रेंडन खिड़की से नीचे का नजारा देख रहे थे, तब उन्हें इन गोलाकार खेतों ने आकर्षित किया। वे इन खेतों में हरियाली को देखकर भी चौंक गए थे, क्योंकि यह क्षेत्र सूखे क्षेत्रों में जाना जाता है।
सोर्स : imgur.com