(फोटो सपाट जमीन पर बना पुल)
आमतौर पर किसी पुल का निर्माण नदी या फिर खाइयों को पार करने के लिए ही किया जाता है। आपको देखकर भले आश्चर्य हो लेकिन दुनिया में एक ऐसा भी पुल है जो सपाट जमीन पर बना दिखाई देता है। जर्नाजिन शहर को जोड़ने के लिए 1962 में खाई के ऊपर एक सस्पेंशन फुट ओवर ब्रिज का निर्माण किया गया था। किसी जमाने में 1985 तक इस फुट ओवर ब्रिज की उपयोगिता थी लेकिन बाद में शहर के प्रशासकों ने जिस खाई पर पुल बनाया था उस खाई को भर दिया। बहरहाल खाई भर जाने के बाद इस ब्रिज को देखकर लगता है कि ये सपाट जमीन पर बनाया गया है।
कोई इस्तेमाल नहीं होने की वजह से यह ब्रिज अब उपेक्षा का शिकार होता दिखाई दे रहा है। ब्रिज को ध्वस्त करने की कोशिश की गई, लेकिन यहां के निवासियों ने इसका विरोध किया। निवासियों का कहना है कि अब यह ब्रिज उनके लिए एक स्मारक की तरह है। यह सूखा ब्रिज दुनिया में अनोखा है क्योंकि यह किसी भी तरह की बाधा उत्पन्न नहीं करते। इंग्लैंड में भी इसी तरह का एक ब्रिज है जिसका नाम ट्रीनिटी ब्रिज है।
तस्वीरें देखने के लिए आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करें...