पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Chenonceau Castle Who Build On River Bridge

Photos: नदी के पुल पर है 15वीं सदी का रोमांटिक महल, जानें इसके बारे में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फ्रांस में नदी के पुल पर बना चेनेसौ महल)
क्या आपने कभी नदी के पुल के ऊपर बने किसी महल को देखा है? अगर नहीं देखा तो बता दें कि फ्रांस की लॉइरे वैली में चेर नदी के पुल पर ऐसा ही एक महल बना है, जिसे ‘चेनेसौ महल’ के रुप में जाना जाता है। यह महल अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है। इसे फ्रांस की सबसे रोमांटिक जगहों में से एक कहा जाता है।
यह महल वर्ष 1514-1522 में मिल की नींव पर बना है। 11वीं सदी में यहां मिल होती थी, जो बाद में बंद होकर धराशायी हो गई थी। बाद में, वहां पुल बनाकर जगह को विस्तार दिया गया और फिर यह महल बना। इसे खूबसूरती देने का श्रेय जीन बुलैंट और फिलिबर्ट दि ओर्म को जाता है, जो उस दौर में फ्रांस के श्रेष्ठ आर्किटेक्ट थे। आज यहां बड़े परिसर में पार्क मौजूद है, जो लोगों की पसंदीदा जगहों में से है।
आगे की स्लाइड्स में देखें इसकी तस्वीरें...
सोर्स- france.fr