पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

Photos: मोटापा कम करने के लिए कुत्ते ने की इंसानों जैसी जोरदार मेहनत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(ओबी नाम का कुत्ता, जिसने किया 10 किलो वजन कम)
हटके डेस्क। किसी कुत्ते का वजन कम करने के लिए इंसानों जैसे प्रयास किए जाएं, इस बात पर शायद आपको यकीन नहीं होगा, लेकिन यह सच है। ऐसा ही एक मामला अमेरिकी प्रांत ओरेगन के पोर्टलैंड में सामने आया है, जहां पर सर्जरी, एक्सरसाइज, खान-पान पर कंट्रोल करके एक कुत्ते ने तीन माह में 10 किलो वजन कम कर लिया और अब सामान्य कुत्तों की तरह फिट है। इस कुत्ते का नाम ओबी है।
बताया जाता है कि इसका वजन साल 2012 में 35 किलो तक था। इसका पेट इतना मोटा था कि कोई भी देखे तो देखता रह जाए। इसकी वजह से उसे चलने में भी काफी परेशानी हो रही थी, जिसकी वजह इसकी मौत भी हो सकती थी। लेकिन साल 2012 में ही एक वेटनरी टेक्नीशियन नोरा वनाटा ने इस कुत्ते को गोद ले लिया और उसके वजन को ठीक करने का प्रयास शुरू किया। नोरा वनाटा ने इसके लिए एक वेबसाइट भी बनाई और लोगों से ओबी की देखभाल के लिए डोनेशन एकत्र करना शुरू किया। डोनेशन में मिले पैसों से वनाटा ने उसकी सर्जरी कराई और खान-पान का खयाल रखा, जिसकी वजह से कुत्ते का वजन कम हुआ।
हालांकि, यह इतना आसान भी नहीं था। इसके लिए नोरा ने डायटिंग के साथ ही ओबी को एक्सरसाइज भी करवाना शुरू किया। इसके बाद उसकी सर्जरी भी कराई और खान-पान का खयाल रखा, जिससे ओबी पूरी तरह से फिट हो गया। बता दें कि अपनी नस्ल में यह दुनिया के सबसे मोटे कुत्तों में शुमार किया जाता था।
आगे की स्लाइड्स में देखें एक के बाद एक ओबी की मोटापे से लेकर फिट होने तक की तस्वीरें...