पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Amazing Flying Snake Who Caught Hunt On Air

बहुत खतरनाक है ये सांप, हवा में उड़कर करता है शिकार, देखें तस्वीरें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(उड़ने वाले सांप की एक तस्वीर)
क्या आपने कभी उड़ते हुए सांपों को देखा है? शायद नहीं देखा होगा, लेकिन इनके बारे में आपने सुना अवश्य होगा। उड़ने वाले सांप की कुछ ही प्रजातियां इस तरह के करतब कर सकती हैं। ये सांप दक्षिण पूर्वी एशिया के वर्षा वनों में पाए जाते हैं जो क्रिसोपेलिया जाति से संबंधित हैं। इन सांपों की मात्र पांच प्रजातियां ही ऐसी हैं जो उड़ सकती हैं। उड़ने वाले सांपों की लंबाई सामान्यतः 3 से 4 फीट तक होती है। ये सांप पेड़ों पर रहते हैं और एक पेड़ से दूसरे पेड़ तक लगभग 330 फीट तक की दूरी उड़कर तय कर लेते हैं।
हालांकि, शुरुआत में वैज्ञानिक सांपों के उड़ने की बात को नहीं मानते थे, लेकिन अब वे भी मानने लगे हैं। इन सांपों के उड़ने की कला को हाल ही में जर्नल ऑफ एक्सपेरिमेंटल बायोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन में स्पष्ट किया गया है। वैज्ञानिकों के अनुसार, जो सांप उड़ना जानते हैं वे उड़ने के लिए अपने आकार को बदल पाने में माहिर होते हैं।
अध्ययन के विशेषज्ञ अमेरिका स्थित वर्जीनिया टेक यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर जैक सोचा ने इन उड़ने वाले सांपों के बारे में बताया कि ये सांप एक पेड़ से दूसरे पेड़ तक छलांग लगाते समय अपने सिर से पूंछ की तरफ तक अपने शरीर को चपटा कर लेता है। इस आकार में आकर यह अपनी पसलियों को सिर की दिशा में आगे की ओर व रीढ़ की दिशा में ऊपर की ओर घुमा पाता है। इस अवस्था में इसकी चौड़ाई दोगुनी हो जाती है और क्रॉस सेक्शन कर यह एक विशेष आकार पा लेता है जिसके कारण ही इसका उड़ना संभव हो पाता है।
आगे की स्लाइड्स में देखें क्रिसोपेलिया जाति से संबंधित सांपों की तस्वीरें...