पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आपके लिए घिनौना इनके लिए यमी, ऑक्टोपस-चीटियां क्या-क्या खाते हैं लोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो : एक कोरियन लड़की ज़िंदा ऑक्टोपस खाते हुए)

दुनियाभर में रूप-रंग, बोलचाल और पहनावे की तरह लोगों के खान-पान की पसंद भी अलग और अमेजिंग हैं। दुनियाभर में कई सारे लोग हैं जिनके खान-पान की निजी रुचि उनके अपनी पसंद और संस्कृति के कारण हैं। जाहिर है खान-पान में इसी विविधता के कारण दुनियाभर में कई तरह के शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थ चलन में हैं।
आपको जानकर आश्चर्य होगा लेकिन भारत, चीन दक्षिण कोरिया जापान आदि देशों में कई ऐसे व्यक्ति हैं जो अपने खास मांसाहार की वजह से दुनियाभर के अन्य मांसाहारियों से अलग हैं। इनमें से कई खाने में ज़िंदा ऑक्टोपस खाने की वजह से तो कई दूसरे खतरनाक जीव खाने के कारण मशहूर हैं। तस्वीर में नजर आ रही कोरियन लड़की ज़िंदा ऑक्टोपस खा रही है। उल्लेखनीय है कि कोरिया में ऑक्टोपस खाने का चलन है। यहां इसे संनाक्जी (Sannakji) कहते हैं।

भारत के ओडिशा का भी एक शख्स है जो ज़िंदा सांप खाने के कारण दुनियामें चर्चित हो चुका है। अब आपको भले ही इनके यह खान-पान की शैली घिनौनी लगे लेकिन तस्वीरों में जो व्यक्ति इन्हें खाते नजर आ रहे हैं उनके लिए तो यह यमी ही मालूम पड़ता है। आगे की स्लाइड्स में हम ऐसे ही कुछ खास लोगों के बारे में बताएंगे और कुछ खास जीवों के पकवान भी दिखाएंगे। हालांकि तस्वीरों के जरिए हमारी आंखों को जो दिखाई दे रहा है वह पूरी तरह सच है भले ही हम इनपर यकीन न करें।

ऐसी ही तस्वीरें और वीडियो देखने के लिए आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करें...