(किहेइ बीच)
दुनियाभर में आज 27 सितम्बर को वर्ल्ड टूरिज्म डे मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत सन 1980 में यूनाइटेड नेशन वर्ल्ड टूरिज्म ऑर्गेनाइजेशन द्वारा किया गया था। इस दिन को हर साल अलग-अलग थीम पर मनाया जाता है। ऐसे में हम आपको एक ऐसे टूरिज्म प्लेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर अमेरिकी राष्ट्रपति
बराक ओबामा भी अपनी फैमिली के साथ छुट्टियां मनाने जाते हैं।
यह टूरिज्म प्लेस अमेरिकी प्रांत हवाई का किहेइ बीच है, जो हवाई के प्रमुख आइलैंड्स में शुमार माउइ द्वीप का हिस्सा है। इस द्वीप पर प्रत्येक साल लाखों टूरिस्ट आते हैं। दक्षिण-पश्चिम माउइ द्वीप में स्थित यह बीच 6 मील के दायरे में फैला है। इस बीच से कुछ दूरी पर बोट के जरिए खतरनाक व्हेल मछलियों को भी देखा जा सकता है।
आगे की स्लाइड्स में देखें इस आइलैंड की कुछ और खूबसूरत तस्वीरें...