(स्पेस से ली गई फ्लोरिडा और लुइसियाना की तस्वीर)
अमेरिकी अंतरिक्षयात्री रीड वाइसमैन ने स्पेस से पृथ्वी की कुछ तस्वीरें खींची हैं, जो अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से ली गई हैं। रात और दिन के समय ली गई इन तस्वीरों में पृथ्वी के अलग-अलग हिस्सों की मनमोहक छटा नजर आ रही है।
तस्वीरों में कुछ लाइट्स प्राकृतिक हैं और कुछ शहरों में की जाने वाली रोशनी का नजारा है। अमेरिकी एस्ट्रोनॉट रीड वाइसमैन ने इस तरह की कई
खूबसूरत तस्वीरों को कैद किया है और इसे
ट्विटर पर पोस्ट किया है।
अब इस तस्वीर को ही देख लीजिए, इसमें फ्लोरिडा और लुइसियाना के बीच सूर्योदय से पहले का नजारा दिखाई दे रहा है। यह फोटो ट्वीट करने के साथ उन्होंने लिखा, स्पेस से ऐसी तस्वीर खींचना आसान नहीं था लेकिन मैंने सोच लिया था कि फोटो तो क्लिक करके ही रहूंगा और कामयाब रहा।
आगे की स्लाइड्स में देखें रीड द्वारा स्पेस से ली गई पृथ्वी की कुछ शानदार तस्वीरें...