पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Amazing Pizza Restaurant 900 Degreez Pizza

ये है अमेजिंग 900 डिग्री रेस्त्रां, जो देता है महज 90 सेकंड में पिज्जा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(900 डिग्री रेस्त्रां की एक तस्वीर)
फ्लोरिडा के सबसे बड़े शहर ऑरलैन्डो में 35 फीट लंबी पिज्जा की चलती-फिरती दुकान '900 डिग्री' चर्चित है। यह ट्रक में संचालित है। ट्रक में ईंधन के लिए जलाऊ लकड़ी का उपयोग किया जाता है। यहां ग्राहकों को ऑर्डर देने के बाद मात्र 90 सेकंड में पसंदीदा पिज्जा मिल जाता है। लोगों को यहां ज्यादा संतुष्टि भी मिलती है क्योंकि उनके सामने पिज्जा तैयार होता है।
फेसबुक पर पसंद की गई इस दुकान के बारे में कुछ यूजर ने कहा कि वे अक्सर यहां जाते हैं और उन्हें ताजगी का अहसास हुआ। कुछ यूजर ने ईंधन के लिए प्राकृतिक स्रोत अपनाए जाने की सराहना की। फिनलैंड के एक यूजर ने लिखा कि हमारे यहां ऐसी दुकान होती तो अवैधानिक करार दी जाती।
अमेरिका में फूड ट्रक व्यवस्था पसंद की जाती है क्योंकि ये सुविधाजनक और अनुकूल होते हैं। पिछले तीन साल में फूड ट्रकों की संख्या में 197 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लॉस एंजिल्स, न्यूयॉर्क, सेन फ्रांसिस्को, फिलाडेल्फिया, लास वेगास जैसे शहरों में ये रेस्तरां पसंद किए जा रहे हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें इसकी कुछ और तस्वीरें...
सोर्स- 900degreezpizza.com