(कोडिन्ही गांव के जुड़वा लोगों की तस्वीर)
क्या कभी आपने ऐसे किसी गांव के बारे में सुना है, जहां पर सबसे ज्यादा जुड़वा लोग रहते हैं? शायद नहीं सुना होगा तो बता दें कि यह गांव केरल के मलप्पुरम जिले में स्थित है, जिसका नाम कोडिन्ही है। इसे जुड़वों के गांव के नाम से भी जाना जाता है।
बता दें कि पूरी दुनिया में 1000 बच्चों पर 4 जुड़वा बच्चे पैदा होते हैं, लेकिन इस गांव में 1000 बच्चों पर 45 बच्चे पैदा होते हैं। औसत के हिसाब से यह पूरी दुनिया में दूसरा तथा एशिया में पहला है। इस मामले चीन-पाकिस्तान भी पीछे है। हालांकि, विश्व में पहला नंबर नाइजीरिया का इग्बो-ओरा है, जहां पर 1000 में से 145 जुड़वा बच्चे पैदा होते हैं।
भारत के केरल प्रांत में स्थित इस मुस्लिम बहुल गांव की कुल आबादी 2000 है। इनमें से 250 से ज्यादा जुड़वा लोग हैं। ऐसे में आपको इस गांव में, स्कूल में और पास के बाजार में कई हमशक्ल बच्चे नजर आ जाएंगे।
लगभग 70 साल पहले हुई थी शुरुआत
इस गांव में रहने वाले जुड़वा जोड़ों में सबसे उम्रदराज 65 साल के अब्दुल हमीद और उनकी जुड़वा बहन कुन्ही कदिया है। ऐसा माना जाता है इस गांव में तभी से जुड़वा बच्चे पैदा होने शुरू हुए थे। शुरू में तो सालों में कोई इक्का दुक्का जुड़वा बच्चे पैदा होते थे लेकिन बाद में इसमें तेज़ी आई और अब तो बहुत ही ज्यादा रफ़्तार से जुड़वा बच्चे पैदा हो रहे हैं। इसका अंदाजा आप से लगा सकते है की कुल जुड़वा के आधे पिछले 10 सालो में पैदा हुए हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें इस गांव के जुड़वा लोगों की तस्वीरें...