जब से दुनिया बनी है अजूबे होते ही आए हैं कुछ नए तो कुछ पुराने और ये अजूबे होते रहें, तो जिंदगी का रोमांच बना रहता है।खासतौर से इन अजूबों को जानना उनके लिए बेहद रोचक होता है, जो अपनी उलझनों में इसकदर उलझे हुए हैं कि उन्हें यह जानने की फुर्सत ही नहीं है कि उनके आस-पास की दुनिया में क्या हो रहा है।
कुछ अजूबे तो ऐसे हैं, जिनसे जिंदगी में लाख परेशानियों के बाद भी जीने की प्रेरणा मिलती है।
तो चलिए मिलवाते हैं वेनेजुएला के एक ऐसे लडक़े से जिसने अपने हाथ को खोने के बाद भी जिंदगी जीने का नया ढंग ढूंढा, दुनिया की सबसे पुरानी एंबुलेंस दिखाते हैं और ले चलते हैं एक ऐसे एक्वेरियम में जहां मछलियों के साथ तैरा जा सकता है।