पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • American Massage Therapist Undergone Surgery To Get Third Breast

सेलेब्रिटी बनने की हसरत में आॅपरेशन करवाकर जुड़वाया तीसरा ब्रेस्‍ट, खर्च किए 12 लाख

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: जैस्‍मि‍न ने अपनी तस्‍वीरें फेसबुक पर डाली हैं।
फ्लोरिडा. अमेरिका की एक मसाज थेरेपिस्‍ट ने सर्जरी कराकर तीसरा ब्रेस्‍ट जुड़वाया है। फ्लोरिडा की रहने वाली 21 साल की जैस्‍मीन ट्राइडेवल (असली नाम नहीं) का कहना है कि वह सेलिब्र‍िटी बनना और टीवी रियलिटी शो में दिखना चाहती है। उनकी यह भी इच्‍छा है कि वह पुरुषों को आकर्षक न दिखें, ताकि कोई उन्‍हें डेट के लिए प्रपोज न करे।
एमटीवी पर दिखने की हसरत
जैस्‍म‍िन ने सर्जरी के बाद की तस्‍वीरें फेसबुक पर पोस्‍ट की हैं। उन्‍होंने यूट्यूब पर वीडियो भी डाला है। कुछ महीने पहले कराई गई इस सर्जरी के लिए उन्‍होंने 20 हजार डॉलर यानी करीब 12 लाख रुपए खर्च किए हैं। इस ऑपरेशन के लिए उन्‍होंने करीब 2 साल तक पैसे बचाए। जैस्‍म‍िन ने अब एक टीवी क्रू भी हायर किया है। वह अपना वीडियो शूट करवाकर एमटीवी को भिजवाएंगी। उन्हें भरोसा है कि वह रियलिटी टीवी शो में एक दिन जरूर नजर आएंगी। जैस्‍मिन ने अपने फेसबुक पेज पर बताया कि वह जल्‍द ही जिम्‍मी किमेल शो और इनसाइड एडिशन जैसे टीवी कार्यक्रमों में नजर आएंगी।
सर्जरी करने वाले डॉक्‍टर ने छिपाई पहचान
तीसरे ब्रेस्‍ट को जैस्‍म‍िन के सीने के बीच में लगाया गया है। इसे सिलिकॉन इम्‍प्‍लांट और पेट से ली गई स्‍क‍िन टिश्यूज की मदद से डेवलप किया गया। जैस्‍म‍िन ने बताया कि ऑपरेशन से पहले उन्‍होंने 50 से ज्‍यादा डॉक्‍टरों से संपर्क किया, जिसके बाद उन्‍हें वह सर्जन मिला, जिसने इस सर्जरी के लिए हामी भरी। जैस्‍म‍िन ने कहा, "वाकई किसी ऐसे शख्‍स को ढूंढना मुश्‍कि‍ल था, क्‍योंकि यह नैतिकता के खिलाफ है। डॉक्‍टर ने ऑपरेशन से पहले कॉन्ट्रैक्‍ट साइन करवाया कि उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। उसे डर था कि वह समस्‍या में घिर सकता है।"
'असली ब्रेस्‍ट सरीखा ही एहसास'
सर्जरी के बाद से वह अपनी ड्रेसेस खुद ही बनाती हैं। मीडिया रिपोटर्स के मुताबिक, जैस्‍म‍िन के पेरेन्ट्स उससे खुश नहीं हैं। उनकी मां और बहन उनसे बात नहीं कर रहीं। वहीं, उनके पिता शर्मसार महसूस कर रहे हैं। जैस्म‍िन ने कहा, "तीसरा ब्रेस्‍ट बिलकुल असली लगता है, फर्क सिर्फ इतना है कि नए अंग में निप्‍पल नहीं है। इस वजह से मैंने उस जगह पर टैटू बनवा लिया है। मैं एमटीवी पर दिखना चाहती हूं।"
फिल्‍मों में भी दिखाया गया ट्रिपल ब्रेस्‍ट
हॉलीवुड एक्‍शन स्‍टार अर्नाल्‍ड शॉजनेगर की फिल्‍म 'टोटल रिकॉल' में एक महिला को तीन ब्रेस्‍ट के साथ दिखाया गया था। 2012 में एक्‍टर कॉलीन फरेल को लेकर जब इस फिल्‍म का रीमेक तैयार किया गया, तो उसमें भी एक ऐसी महिला दिखाई गई।
आगे की स्‍लाइड में देखें जैस्‍म‍िन की तस्‍वीरें और आखिरी स्‍लाइड में है उनके द्वारा यूट्यूब पर अपलोड किया गया वीडियो...