पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इस शख्स ने नहीं मानी हार, बना दुनिया में मजबूत हौसले की मिसाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
( फोटो- स्काई डाइविंग करते मार्टिन)
अमेरिका के मार्टिन आज उस खेल के मास्टर हैं, जिसने उन्हें सबसे ज्यादा तकलीफ दी। जब वे 18 साल के थे, तब गलत स्टंट जम्प के कारण वे पैरालाइज्ड हो गए थे। चोट लगने से उनके फेफड़े और गुर्दे को नुकसान पहुंचा था। कोमा से बाहर आने के बाद उन्होंने डॉक्टरों से पूछा था, मैं स्काई डाइविंग कब शुरू कर सकूंगा।
24 साल की उम्र में उन्होंने इस स्टंट में न केवल वापसी की, बल्कि आज वे हौसले की मिसाल के तौर पर जाने जाते हैं। उन्हें मध्य-पूर्व के सबसे व्यस्त डाइविंग सेंटर ‘स्काईडाइव दुबई’ में नौकरी मिल गई है। वे स्काई डाइविंग के मास्टर हैं। साल की शुरुआत में उन्होंने 3000 फीट ऊंची चट्‌टान पर व्हीलचेयर से खुद को धक्का दिया था। उसके बाद वे पहले ऐसे व्यक्ति बने, जिसने विकलांगता के बावजूद जम्प में सफलता पाई थी।
(ये भी पढ़े- ये हैं दुनिया के सबसे ऊंचे और खतरनाक पहाड़, जानें कैसे पड़ा इनका नाम)

आगे की स्लाइड में देखें कुछ और तस्वीरें...