पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • AnimaNaturalis Activists Protest Against Usage Of Animal Clothing

PHOTOS: स्पेन में जानवरों की खाल से बने कपड़ों का कुछ यूं किया विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(जानवरों की खाल के खिलाफ प्रदर्शन करते प्रदर्शनकारी)
दुनियाभर में जानवरों की खाल से बनाए हुए कपड़ों की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। इस डिमांड को पूरा करने के लिए बेवजह इन जानवरों को मारा जाता है। इसका उपयोग मुख्यत: सजावट के लिए होता है, लेकिन कई जगहों पर पहनावे और फैशन के लिए इसे यूज किया जाता है। लेकिन अब इसका विरोध शुरू हो गया है। हाल ही में स्पेन के शहर बार्सीलोना में प्रदर्शनकारियों ने इसका विरोध किया।
प्रदर्शनकारी स्पेन के शहर बार्सीलोना के ला प्लाजा डेल री स्क्वेयर में इकट्ठे हुए और जानवरों की खाल से बने बने कपड़ों का विरोध करने लगे। इस दौरान वे बगैर कपड़ों के जमीन पर लेटे हुए थे और उनके शरीर पर खूनी रंग भी लगा था। ऐसा लग रहा था मानो वे खून से सने हुए हैं। प्रदर्शन करने वालों का कहना था कि सजावट के कपड़ों के लिए जानवरों की खाल का इस्तेमाल करना बंद करना चाहिए। बता दें कि पिछले साल दिसम्बर में भी इस तरह का प्रदर्शन हुआ था।
आगे की स्लाइड्स में देखें प्रदर्शन की कुछ और तस्वीरें...