हमने तो भैया अभी तक लंबी उम्र वालों से यही सुना था कि उनकी लंबी उम्र का राज देसी घी, ड्राय फ्रूट्स नियमित खाना समय पर सोना। समय पर जागना, खूब मेहनत करना और दुव्र्यसनों से बचना व सादा भोजन और उच्च विचार रखना। यही नहीं सद्विचार लोगों से सहिष्णुता और मेल-मिलाप रखना और खुश रहना भी लंबी उम्र के उपायों में शामिल है। लेकिन इधर तो ये अम्मा ने गजब ही कर दिया। अजूबों की दुनिया में एक नया अध्याय जुड़ गया है। हाल ही में अपना 105 वां जन्मदिन मनाने वाली इन अम्मा का कहना है कि उनकी लंबी उम्र का राज है सूअर के मांस से बने व्यंजन यानी की बेकन:
आइए जानें आखिर ये मोहतरमा और क्या कहती हैं..