(बहरीन का ट्विन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर)
बहरीन की राजधानी मनामा में स्थित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर दुनिया का पहला ऐसा ट्विन टॉवर है, जिसमें तीन विंड टर्बाइन लगे हैं। दोनों टॉवरों की ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा इनसे पूरा हो जाता है। यही कारण है कि दुनियाभर में यह टॉवर ईको-फ्रेंडली टेक्नोलॉजी के लिए मशहूर हैं। 50 मंजिला ये टॉवर 787 फीट ऊंचे हैं, जो बहरीन के फाइनेंशियल हॉर्बर के बाद ऊंचाई में दूसरे नंबर पर हैं।
इसका निर्माण यूके की आर्किटेक्चरल फर्म एटकिन्स ने किया, जबकि विंड टर्बाइन डेनमार्क की नॉर्विन कंपनी ने पूरा किया है। शुरुआत में यहां एक टर्बाइन लगाई जा रही थी, लेकिन वह नाकाफी थी। इसके चलते वहां तीन टर्बाइन स्थापित की गईं, जो आज प्राकृतिक संसाधनों के साथ तकनीक के उपयोग का श्रेष्ठ उदाहरण बन गई है।
दो टॉवरों की बीच विंड टर्बाइन लगे होने के कारण बहरीन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर को टेक्नोलॉजी का अच्छी तरह इस्तेमाल करने के लिए दो बड़े अवॉर्ड मिल चुके हैं। प्रत्येक टर्बाइन का व्यास 95 फीट और क्षमता 225 केवी है। यही नहीं, इस टॉवर का आकार सैल की तरह है, जो इसे ज्यादा आकर्षक बनाता है। टॉवर के तल में उस नाव की डिजाइन है, जिससे दशकों पहले लंबी समुद्री यात्रा की जाती थी।
आगे की स्लाइड्स में देखें इस ट्विन टॉवर के कुछ और फोटोज...
सोर्स- archinomy.com