पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Barack Obama Touches First grader's Hair

बच्चे के सामने प्रेसिडेंट ओबामा ने कुछ यूं झुका लिया सिर, देखें तस्वीरें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(बच्चे द्वारा प्रेसिडेंट के बाल छूने की इच्छा को पूरी करते ओबामा)
क्या कभी आपने किसी अमेरिकी राष्ट्रपति को इस कदर बच्चों के सामने झुकते देखा है? शायद नहीं देखा होगा, लेकिन बीते बुधवार को ऐसा नजारा दिखाई दिया, जब अमेरिकी प्रेसिडेंट बराक ओबामा ने बच्चे के सामने अपना सिर झुका दिया। हुआ यूं था कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और प्रथम महिला मिशेल ओबामा बुधवार को बच्चों से मिलने में व्यस्त रहे। जहां मिशेल अपने कई फिटनेस प्रोग्रामों के दौरान बच्चों को मोटापा कम करने और फिट रहने के लिए प्रेरित करती रहती हैं, वहीं बराक ओबामा फ्लोरिडा प्रांत के शहर टांपा के मेकडिल एयरफोर्स बेस गए तो एक एलिमेंटरी स्कूल में जाकर बच्चों से मुलाकात की जो बेहद दिलचस्प रही।
अपने बीच मिस्टर प्रेजीडेंट को देख बच्चे उत्सुक भी थे और हैरान भी। एक बच्चा तो ओबामा का सिर पकड़ने के लिए काफी उत्सुक था। जैसे ही ओबामा उसे मिले, उसने अपनी इच्छा जाहिर की जिसे तहेदिल से उन्होंने मान लिया और उसके सामने झुक गए ताकि बच्चा उनके बाल छू सके।
आगे की स्लाइड्स में देखें कुछ और तस्वीरें...