पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Lion Is Left With A Bloody Nose After Ferocious Fight With Mating Rival

PHOTOS: देखें कैसे एक शेरनी के लिए दो शेरों के बीच हुई भयानक जंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(ब्रिटेन की वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर मार्गोट रैग्गेट द्वारा ली गई तस्वीर)
क्या आपने कभी दो शेरों को किसी शेरनी को पाने के लिए लड़ाई करते हुए देखा है? अगर नहीं देखा तो बता दें कि ऐसा एक मामला केन्या में सामने आया है, जहां के जंगल में एक शेरनी की खातिर दो शेरों के बीच भयानक लड़ाई हुई। दोनों शेर एक दूसरे के खून के प्यासे थे। यह लड़ाई तब तक चली, जब तक कि दूसरे शेर ने हार नहीं मान ली।
इन तस्वीरों को ब्रिटेन की वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर मार्गोट रैग्गेट ने कैद किया है। मार्गोट कहती हैं कि केन्या के ओल पेजेटा कंजर्वेंसी में शेर और शेरनी के मिलन की बात सुनने में आई थी। ऐसे में मैं सफारी से उनकी तस्वीरें लेने वहां पहुंच गई, लेकिन मुझे वहां कोई शेर दिखाई नहीं दिया। हम दोपहर को वापस लौटने लगे तभी एक अकेली शेरनी दिखाई दी। हम हैरान थे कि इसका जोड़ीदार कहां है। तभी देखा कि कॉर्नर में शेर भी खड़ा है। लेकिन वे दोनों एक-दूसरे से मिलन को तैयार नहीं थे।
हम सोच रहे थे कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है कि ये जोड़ा एक-दूसरे से भाग रहा है। तभी हमें वहां दूसरा शेर दिखाई दिया, जिसके साथ शेरनी जाना चाहती थी। वह दौड़कर उसकी ओर जाने लगी। शेरनी के जोड़ीदार शेर को यह बात नागवार गुजरी और उसने दूसरे शेर पर हमला कर दिया। दोनों के बीच जबर्दस्त लड़ाई हुई और नए शेर की हार के साथ जोड़ीदार शेर अपनी शेरनी साथ घने जंगलों में चले गए।
आगे की स्लाइड्स में देखें दो शेरों के बीच लड़ाई की तस्वीरें...