(सिंगिंग पोज में दिख रहा जिम्मी चू, जिसे उसके मालिक ब्राजीलियन इलुस्ट्रेटर रैफल मैनटेस्सो ने क्रिएट किया है)
आपने कभी किसी डॉगी के मॉडल अवतार को देखा है। जैसे किसी डॉगी को गाते हुए या फिर एक जो शहर की इमारतों के ऊपर सुपरमैन की तरह उड़ रहा है। यह असंभव है इसलिए स्वाभाविक है कि आपने ऐसा नहीं देखा होगा। हालांकि हम आपको कुछ ऐसी फोटोज दिखाएंगे जिसमें आभास होगा कि एक डॉगी सिंगिंग जैसे कई अलग-अलग पोजेज में नजर आ रहा है। यह इलुस्ट्रेटशन और फोटोग्राफी का कमाल है, जिसे ब्राजीलियन इलुस्ट्रेटर रैफल मैनटेस्सो ने क्रिएट किया है।
दरअसल जब रैफल का उनकी उनकी पत्नी के साथ तलाक हुआ तब उनकी वाइफ घर के सारे फर्नीचर और सामान भी अपने साथ उठा ले गई। रैफल की डायवोर्सड वाइफ ने घर में रैफल के लिए कुछ भी नहीं छोड़ा। अगर घर में रैफल के लिए कुछ बचा था तो वह थीं घर की सफ़ेद खाली दीवारें और उनका प्यारा बुल टेरियर जिम्मी चू।
बहरहाल, रैफल ने अपने प्यारे डॉगी जिम्मी की मदद से अपने इस खालीपन को स्केचिंग, फोटोग्राफी और इलुस्ट्रेटशन के जरिए क्रिएटिव बना दिया। रैफल ने खाली दीवार पर स्कैच बना कर कुछ खास अंदाज में जिम्मी की पोज को क्लिक किया। नतीजन कुछ तस्वीरें बहुत शानदार रूप में सामने आईं।
आगे की स्लाइड्स में कुछ फोटोज देखकर आपको लगेगा जैसे रैफल का डॉगी किसी सिंगिंग कंसर्ट में परफोर्म कर रहा है जबकि किसी तस्वीर में वह सुपरमैन की तरह शहर की इमारतों के ऊपर उड़ता दिखेगा। तस्वीरों में वाकई रैफल का शानदार इलुस्ट्रेशन वर्क दिखाई दे रहा है।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कर देखें ऐसी ही बेहतरीन तस्वीरें...