पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

Photos: धूप से डरते हैं इस गांव के लोग, बाहर निकलते ही जल जाती है स्किन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो- एक्सोडेरमा पिगमेंटोसम से ग्रसित व्यक्ति)
 
क्या आपने किसी ऐसी जगह के बारे में सुना है, जहां के लोगों को धूप से डर लगता है, क्योंकि इसके कारण उनकी त्वचा गलने लगती है? अगर नहीं सुना तो बता दें कि ब्राजील के साओ पाउलो के समीप स्थित अरारस गांव में कुछ ऐसा ही होता है। आपको जानकर भले ही आश्चर्य हो रहा होगा, लेकिन यह सच है।
 
 
बताया जाता है कि इस गांव के लोग एक अजीबोगरीब बीमारी से ग्रसित हैं, जिसके कारण ऐसा होता है। इस बीमारी को एक्सोडेरमा पिगमेंटोसम यानी एक्सपी कहा जाता है। यह एक बहुत दुर्लभ बीमारी है, जिसके कारण धूप में निकलने पर बीमार व्यक्ति की त्वचा गलने लगती है। वैसे तो यह बीमारी लाखों लोगों में से किसी एक को होती है पर इस गांव में 3% आबादी इस बीमारी से पीड़ित है।
 
 
स्किन की इस बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए धूप में निकलना सजा की तरह है। इस बीमारी के बढ़ने से स्किन कैंसर होने का खतरा रहता है। बीमार व्यक्ति की धूप के चलते स्किन लाल और रूखी पड़ जाती है और चेहरा भद्दा दिखने लगता है। बता दें कि यहां के ज्यादातर लोग खेती से जुड़े हैं, जिसके कारण धूप से बचना मुश्किल होता है। ऐसे में इनकी जिंदगी बहुत ही कठिनाइयों में गुजरती है।
 
आगे की स्लाइड्स में देखें कुछ और तस्वीरें...