पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bungee Jumping On World Longest Pedestrian Suspension Bridge In Russia

Pics: 650 फीट की ऊंचाई पर होती है सबसे लंबे सस्पेंशन ब्रिज पर बंगी जम्पिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(बंगी जम्पिंग करते लोग)
रूस में सोची के नेशनल पार्क में इन दिनों शुरू किया गया पैदल पुल चर्चा में है। यह 1800 फीट लंबा सस्पेंशन पुल है, जिसे केवल पैदल चलने वालों और बंगी जम्पिंग के लिए ही बनाया गया है। नेशनल पार्क के आखिरी सिरे में बने इस पुल से लोग 650 फीट की ऊंचाई से वादियों के खूबसूरत दृश्य कैमरे में कैद करते हैं। इस पुल का खास आकर्षण बंगी जम्पिंग है, जिसके लिए कई प्वाइंट बने हैं।
असल में यह पुल एजे हैकेट सोची स्कायपार्क का हिस्सा है, जिसे इसके साथ ही शुरू किया गया है। सोची स्कायपार्क का निर्माण न्यूजीलैंड के सहयोग से दो साल में किया गया, जिसमें 740 टन लोहा और 2,000 क्यूबिक मीटर कंक्रीट इस्तेमाल किया गया है। क्षेत्र की स्थिति को देखते हुए इसके निर्माण में ऐसी तकनीक अपनाई गई, जिससे यह 9 परिमाण की तीव्रता का भूकम्प सह सकता है। इसमें एक बार में 3,000 लोग खड़े हो सकते हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें कुछ और तस्वीरें...
सोर्स- myscienceacademy.org