(
मोबाइल से अपलोड की गई चीनी गैंगस्टर की तस्वीर)
चीन में कुछ समय पहले एक युवा गैंगस्टर का मोबाइल फोन चोरी हो गया था। वह फोन जिसके पास पहुंचा, उसने फोन से फोटो निकालकर फोटो अपलोडिंग साइट इमगुर पर अपलोड कर दिया। उसमें साफ लिखा कि यह एक गैंगस्टर के फोन से ली गई फोटो हैं और इनसे पता चलता है कि उसकी जीवनशैली कैसी है। गैंगस्टर की कुल 22 फोटो अपलोड की गई हैं, जिसमें वह नोटों के बंडल के साथ, कार चलाते हुए, पालतू कुत्ते के साथ खेलते नजर रहा है।
इन फोटो के बारे में इमगुर के यूजर्स ने संदेह व्यक्त किया है कि इन्हें फोटोशॉप्ड किया गया है। नोटो के बंडल फोटो में अलग से जोड़े गए हैं, जबकि गैंगस्टर के अन्य फोटो में भी नोट नजर रहे हैं। वह पालतू कुत्ते के साथ खेल रहा है, वह फोटो सही बताया गया। बाद में चीन के
फेसबुक यूजर्स ने भी कहा कि गैंगस्टर के सभी फोटो सही हैं और उन्हें किसी तरह फोटोशॉप्ड नहीं किया गया है।
फोटो अपलोड करने वाले ने गैंगस्टर का नाम जाहिर नहीं किया, लेकिन उसके हाथ पर बना बड़ा सा टैटू और लग्जरी कार से उसकी जीवन शैली का अंदाजा लग रहा है।
आगे की स्लाइड्स में देखें चीनी गैंगस्टर के मोबाइल से अपलोड कुछ और तस्वीरें...
सोर्स- digitaljournal.com