(हु जुआन)
दुनिया में कई अजीबोगरीब बीमारियां हैं जो लोगों को जकड़ लेती है। ऐसी ही एक बीमारी है क्यूटीज लेक्सा। ये ऐसी बीमारी है जो बहुत ही रियर है और इस बीमारी का कोई कारण अभी तक पता नहीं चला है। चिकित्सा जगत में ऐसा माना गया है कि यह बीमारी जिसको भी होती है, वह अपनी उम्र से अधिक उम्र का दिखने लगता है। चीन की हु जुआन को रियर बीमारी है।
बता दें कि मेडिकल जर्नल में इस बीमारी का कोई कारण नहीं है। चीन में यह एकमात्र केस है और दुनियाभर में इस बीमारी के केवल 10 मरीज है। चीन की हु जुआन की उम्र मात्र 28 वर्ष है, लेकिन वे 60 वर्ष की महिला जैसी दिखाई देती हैं। पिछले 11 साल में उनमें यह परिवर्तन आया है। इसके चलते वे अपने घर से निकल नहीं पातीं, कई बार खुद को आईने में देख नहीं पातीं।
शंघाई के डॉक्टरों ने इस रेअर डिसऑर्डर का नाम क्यूटीज लेक्सा बताया है। इसके कारण पता नहीं चले हैं। हु जुआन ने बड़े बेटे को जन्म दिया था, उसके बाद से उनके चेहरे की स्किन बदलने लगी थी। बाद में उन्हें लगा कि हो सकता है दूसरे बच्चे से स्किन ठीक हो जाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ऐसे हालात में हु जुआन के पति और बच्चे उनके साथ हैं। अभी वे शंघाई के अस्पताल में एडमिट हैं, जहां डॉक्टर उनके चेहरे की सर्जरी की है।
आगे की स्लाइड्स में देखें इनकी कुछ और तस्वीरें...
सोर्स- shanghaiist.com