( फोटो- प्रिया शक्ति कॉमिक)
भारत में महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं आम बात हो गई है। हाल ही में दिल्ली में एक बलात्कार का मामला सामने आया है। इसी तरह अन्य शहरों से भी इस तरह की घटनाओं की खबरें आए दिन आती रहती हैं। लेकिन भारत में अब इस तरह की घटनाएं शायद ही सुनने को मिले, क्योंकि बलात्कार करने वालों का सफाया करने \'प्रिया शक्ति\' आ गई है। बता दें कि \'प्रिया\' को भगवान शंकर और मां पार्वत्री ने शक्तियां प्रदान की हैं और अब वे देश में कोई भी महिला को हिंसा का शिकार नहीं होने देगी।
दरअसल, \'प्रिया शक्ति\' और कोई नहीं बल्कि एक कॉमिक बुक की सुपर हीरो है, जो बलात्कार पीड़िताओं को इंसाफ दिलवाएगी। कॉमिक, 2012 में दिल्ली में हुए निर्भया गैंग रेप की घटना को आधार पर बनाकर तैयार की गई है। इस कॉमिक के क्रिएटर इंडियन अमेरिकन फिल्ममेकर राम देवीनेनी है। उन्होंने बताया कि इस घटना के दौरान वे दिल्ली में ही थे। वे उस समय आश्चर्यचकित रह गए थे जब एक पुलिसवाले को यह कहते सुना कि अच्छे घर की लड़कियों को रात में बाहर नहीं निकलना चाहिए। पुलिस वाले की इस बात से उन्हें कॉमिक का आइडिया आया। उन्होंने बलात्कार पीड़िता को कॉमिक का सुपर हीरो \'प्रिया शक्ति\' बनाया। कॉमिक में सुपर हीरो मां पर्वती की मदद से भारत में हो रही बलात्कार की घटनाओं का अंत करेगी। कॉमिक में वह शेर पर सवार है।
बता दें कि मुंबई के झुग्गी क्षेत्रों में इस तरह की घटनाएं आए दिन सामने आती हैं। ऐसे में झुग्गी बस्तियों में देवीनेनी ने बॉलीवुड के पोस्टर पेंटर और स्ट्रीट पेंटर को इस कॉमिक की पेंटिंग बनाने को कहा है। उन्होंने बताया कि 19 से 21 दिसंबर तक मुंबई में होने वाले फिल्म एंड कॉमिक कन्वेशन में कॉमिक का प्रीमियर होगा। कॉमिक को www.priyashakti.com से डाउनलोड भी किया जा सकता है।
आगे की स्लाइड्स में देखें कॉमिक सुपर हीरो प्रिया शक्ति की कुछ और तस्वीरें...