पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • This 'Star Wars' Wedding Is Equal Parts Geek And Chic

आगे-पीछे हथियार के साथ रोबोट, कुछ यूं कराया वेडिंग रिसेप्शन फोटोशूट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(स्टार वार्स थीम पर वेडिंग रिसेप्शन फोटोशूट)
इन दिनों अलग-अलग थीम पर वेडिंग फोटोशूट कराने का क्रेज खूब पॉपुलर हो रहा है। हाल ही में लॉस एंजिलिस के रहने वाली जेनिफर और उनके पति जोशुआ ने स्टार वार्स के थीम पर वेडिंग फोटोशूट कराया, लेकिन ये रिसेप्शन के समय हुआ। इस दौरान उनके पीछे रोबोटनुमा दो शख्स हथियार के साथ थे। वहीं, रिसेप्शन में शामिल होने वाले मेहमान भी इस अजीबोगरीब वेडिंग फोटोशूट का हिस्सा बने।
इस दौरान स्टार वार्स के प्रमुख कैरेक्टर टॉन्टन और वाम्पा की झलक भी दिखाई दी। वहीं, इस जोड़े ने अपने हाथों में मूवी के कैरेक्टर की तरह तलवार भी ले रखा था। बता दें कि इस पूरे वेडिंग रिसेप्शन थीम के फोटो काका सैंटोरो ने कैद किया। इस दौरान दुल्हन बनी जेनिफर ने अपने पिता और पति जोशुआ के साथ डांस भी किया। अपनी इस वेडिंग रिसेप्शन फोटोशूट पर जेनिफर ने कहा कि मैं और मेरे पति ने डिसाइड किया कि वेडिंग रिसेप्शन के दौरान हम पॉपुलर मूवी स्टार वार्स की तरह फोटोग्राफी कराएंगे। वाकई में ये लाजवाब था।
क्या है स्टार वार्स
स्टार वॉर्स जॉर्ज लूकस द्वारा कल्पित एक महाकाव्यात्मक अंतरिक्ष ओपेरा का फ्रेंचाइजी है। इस फ्रेंचाइजी की बनी पहली फिल्म 25 मई 1977 को 20th सेंचुरी फॉक्स के सौजन्य से रिलीज हुई। इसके सारे कैरेक्टर्स लोगों के बीच काफी पॉपुलर हुए। इसके हर तीन साल के अंतराल पर ये फिल्म बनती रही। हालांकि, अंतिम फिल्म 19 मई 2005 को रिलीज हुई थी।
आगे की स्लाइड्स में देखें इस अजीबोगरीब वेडिंग के कुछ और फोटोज...