पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Dazzling Images Of Brain Created By Neuroscientist Artist

Photos: न्यूरोसाइंटिस्ट ने कला के जरिए दिखाई दिमाग की संरचनाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(दिमागी संरचना की तस्वीर)
मनुष्य के दिमाग को इस ब्रह्मांड की सबसे जटिल संरचनाओं में से एक माना गया है, लेकिन ये बेहद खूबसूरत भी होती हैं। पेन्सिलवेनिया से न्यूरोसाइंस में पीएचडी करने के बाद कलाकार बने ग्रेग डुन ने एल्युमीनियम प्लेट्स, पैंट ब्रश और सोने से इंसानी दिमाग की संरचनाओं को दिखाने की कोशिश की है।
डुन ने कहा- आप इन पेंटिंग्स को गौर से देखेंगे, तो समझ जाएंगे दिमाग के अंदर मौजूद न्यूरॉन्स किस तरह होते हैं। डुन को पीएचडी करने के दौरान ऐसा लगने लगा था कि यह चीजें सभी को दिखाई जानी चाहिए। इसका सबसे अच्छा जरिया पेंटिंग्स हो सकती है। डुन कहते हैं- माइक्रोस्कोप की दुनिया एशियन आर्ट जैसी ही है। इनमें आप देख सकते हैं कि फॉरेस्ट लैंडस्केप और ब्रेन लैंडस्केप में कोई अंतर नहीं है।
आगे की स्लाइड्स में देखें दिमागी संरचनाओं वाली कुछ और पेंटिंग्स...
सोर्स- livescience.com