पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Heart Of Europe Where People Live In Under Sea In Dubai

दुबई में समुद्र के अंदर बन रहे हैं लग्जरी विला, इमारत होगी तीन मंजिला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(हार्ट ऑफ यूरोक के डिजाइन का कॉंसेप्ट फोटो)
लग्ज़री हाउसिंग के लिए दुबई के आर्टिफिशियल आइलैंड दुनियाभर में मशहूर हैं। अब यहां के वर्ल्ड आइलैंड में ऐसा ही नया प्रोजेक्ट ‘द हार्ट ऑफ यूरोप’ शुरू हुआ है, जिसमें समुद्र के अंदर लग्ज़री विला बनाए जा रहे हैं। यह तीन मंजिला होंगे, जिनका मुख्य तल समुद्र के अंदर होगा। उसके प्रत्येक कमरे से समुद्र के अंदर की दुनिया का खूबसूरत नजारा देखा जा सकेगा।
यह प्रोजेक्ट यूएई की सबसे बड़ी डेवलपर कंपनी क्लिंदीइन्स्ट ग्रुप का है। 1,700 वर्गफीट में बन रहे विला में एक की कीमत 9 करोड़ रुपए है। विला के अलावा लग्ज़री होटल्स, फाइव स्टार वेडिंग होटल, ओपन एक्वेरियम, वॉटरपार्क और क्लाइमेट कंट्रोल्ड एरिया होगा। साथ ही ऐसी सड़कें होंगी, जहां बारिश और बर्फबारी का अनुभव ले सकेंगे। यहां लग्ज़री याट, सीप्लेन और हेलिकॉप्टर से पहुंचा जा सकेगा।
आगे की स्लाइड्स में देखें इसके कुछ और कॉंसेप्ट फोटोज...
सोर्स- timeoutdubai.com