इन लोगों के लिए संडे-मंडे सब एक से हैं, जिन्हें तो बस सर्दी-गर्मी हर हाल में मेहनत करना है। भ्रष्टाचार चाहे किसी भी स्तर पर हो और कहीं भी हो उससे चोट पहुंचती है देश के विकास और देश की छवि को। साथ ही तकलीफ होती है देश के उस दबे-कुचे तबके को जो अपने पसीने को खून की तरह बहाकर अपनी रोजी कमाता है। सोशल नेटवर्किंग साइट पर लोग आजकल कुछ ऐसी ही मार्मिक तस्वीरों को शेयर कर रहे हैं और इन तस्वीरों के माध्यम से वे बहुत कुछ कहना चाहते हैं। इन तस्वीरों में जहां उनका दर्द है वहीं संदेश है कि जरा उनकी तरफ देखो जिनके पास कुछ नहीं है। उनकी तरफ देखों जिनसे हम देश की सुरक्षा की उम्मीद करते हैं..
ऐसी ही पांच तस्वीरों का संकलन साइट से हमने आपके लिए किया है, क्लिक करिए और देखें इस दर्द को..